Pradesh Samwad
खेल

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मध्यप्रदेश की मानसी सुधीर जूनियर महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर 10 मीटर एयर रायफल महिला वर्ग के तीन मुकाबलों के फाइनल 30 नवंबर को


मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की मानसी सुधीर सिंह कठैत का 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 शानदार प्रदर्शन जारी है। मप्र की गौतमी भनोट और आशी चौकसे भी खिताब की दौड़ में बनी हुई है। चैंपियनशिप में मंगलवार को 10 मीटर एयर रायफल महिला, जूनियर और यूथ वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे। चैम्पियनशिप का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मप्र शूटिंग अकादमी बिसनखेड़ी में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है। चैंपियनशिप में 10 और 50 मीटर के इवेंट खेले जा रहे हैं।
मानसी ने 10 मीटर रायफल जूनियर महिला वर्ग में तीसरा स्थान बनाया हुआ है। मानसी ने 627 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की है। इस वर्ग में कर्नाटक की पाहुनी पवार 627.70 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है। वहीं, तमिलनाडु की आर. नर्मदा नितिन 627.50 अंकों के साथ दूसरी रैंक पर है। इसी वर्ग में मप्र की गौतमी भनोट 624.80 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। मप्र की ही आशी चौकसे 622.70 अंकों के साथ 18वीं रैंक पर है।
मानसी ने 10 मीटर रायफल महिला वर्ग में चौथा स्थान बरकरार रखा है। उसके 627 अंक है। इस वर्ग में दिल्ली की राजश्री अनिल कुमार संचेती 628.90 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। कर्नाटक की पाहुनी पवार 627.70 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु की आर. नर्मदा नितिन 627.50 अंकों के साथ तीसरी रैंक पर है। इसी वर्ग में मप्र की गौतमी भनोट 624.80 अंकों के साथ 10वें, हर्षा चौहान 623.10 अंकों के साथ 20वें और आशी चौकसे 622.70 अंकों के साथ 23वें स्थान पर है।
10 मीटर रायफल यूथ महिला वर्ग में मप्र की गौतमी भनोट 624.80 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इस वर्ग में कर्नाटक की पाहुनी पवार 627.70 अंकों के साथ पहली रैंक पर है। पंजाब की मृद्विका भारद्वाज 625.80 अंकों के साथ दूसरी रैंक पर और कर्नाटक की युक्ति राजेंद्र 625.30 अंकों के साथ तीसरी रैंक पर है। मप्र की राशी मित्तल और मंताशा अकील क्रमशः 18वें और 25वें स्थान पर है।

10 मीटर एयर रायफल के फाइनल आज
30 नवंबर को चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर रायफल महिला, जूनियर और यूथ वर्ग के फाइनल मुकाबले दोपहर 2ः00 बजे से 10 मीटर एयर रायफल वूमेन, 3ः00 बजे 10 मीटर एयर रायफल वूमेन जूनियर और 4ः00 बजे 10 मीटर एयर रायफल वूमेन यूथ खेले जाएंगे। पदकों का वितरण सांय 5.00 बजे होगा। इसके साथ ही 50 मीटर रायफल प्रोन पुरूष वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबले भी खेले जाएंगे।

Related posts

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी घोषित ,शफ़ीक़ क़ुरेशी ,सुशील सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष व शान्ति कुमार जैन सह सचिव बने

Pradesh Samwad Team

धुर्व मल्होत्रा के शानदार खेल से लाला राम चरण अग्रवाल क्लब की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

नरेला विधायक ट्रॉफी कबड्डी प्रतियोगिता 2022 में बीएचएल भोपाल (पुरुष) एमपी पुलिस (महिला) खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment