Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न अंकुर क्रिकेट अकादमी ने कोलार टीम को 5 विकेट से हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी ने कोलार को 5 विकेट से हराया बाबे आली ग्राउंड पर चल रहे अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकुर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 284 रन बनाए। अंकुर क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रदून ने 68, प्रख्या पासी ने 59 ओर निखिल यादव ने 51 रनों का योगदान दिया। कोलार की ओर से नमन यादव ने 5 ,रोहन ओर अविरल ने 2,2 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलार की टीम 50 ओवर में 234 रनों पर आल आउट हो गई। कोलार की तरफ से उत्कर्ष ने 55,ओर आयुष ने 25 रोहन थोराट ने 23 रन बनाए। अंकुर क्रिकेट अकादमी के रुद्रांश रावत ने 5 विकेट लिए । वैभव राजवीर को 2,2 विकेट मिले। आज का मैन ऑफ द मैच रुद्रांश रावत को दिया गया।

Related posts

बिना फैंस के होगी साउथ अफ्रीका-भारत सीरीज, बंद दरवाजे के पीछे मैच

Pradesh Samwad Team

वे आखिरी चार ओवर जब कोलकाता ने लगभग गंवा ही दिया था जीता हुआ मैच, हर ओवर में बढ़ रही थीं धड़कनें

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान दौरा रद्द करने पर इंग्लैंड पर भड़के माइकल होल्डिंग, भारत के साथ ऐसा कभी नहीं करता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment