36.9 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट फेथ क्रिकेट क्लब ने रेस्ट ऑफ भोपाल को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिBति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच रेस्ट ऑफ भोपाल और फेथ क्रिकेट क्लबके मध्य मैच खेला गया जिसमे प्रंशु प्राण के शतकीय पारी से फेथ क्रिकेट क्लब ने रेस्ट ऑफ भोपाल को 131 रनों से हराया। बाबे आली मैदान पर खेली जा रही U 18 क्रिकेट में आज फेथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 315 रन बनाए। फेथ क्रिकेट क्लब के प्रंशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 रनों की पारी खेली। आदित्यराज तौमर ने 47 ओर मयंक अवस्थी ने 51 और राजनायक ने 45 ,रनों का योगदान दिया। रेस्ट ऑफ भोपाल से राज राय ने 3,ओर युवराज, गौरव ने 1,1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेस्ट ऑफ भोपाल की पूरी टीम 184 रनों पर आल आउट हो गई। आकाश जसवाल ने 67 रन बनाए और आकाशदीप ने 28 रन बनाए। फेथ क्रिकेट क्लब की ओर से राजनायक ने 4 ओर अमन ,दिवंश ने 2,2 विकेट लिए आज मैन ऑफ द मैच पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी इदरीस अहमद ओर समीर मिरिगर ने प्रंशु प्राण ओर राजनायक को दिया। कल आई पी सी ओर रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला जाएगा।

Related posts

अर्जुन वस्काले फाइनल सिलेक्शन ट्रायल के लिए पटियाला रवाना

Pradesh Samwad Team

डीडीसीए अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट : ध्रुव चौहान के हरफनमौला खेल से एन के खन्ना क्रिकेट क्लब ने सिटी जिमखाना को 17 रन से हराकर डीडीसीए अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

शियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिप, थाईलैण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment