Pradesh Samwad
खेल

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न फाइनल मुकाबला रोमांचक फाइनल मुकाबले में अंतिम ओवर में अरेरा क्रिकेट अकादमी ने एन सी सी सी को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज स्थानीय बाबे अली मैदान पर अंडर 18 का फाइनल मैच एन सी सी सी और अरेरा अकादमी के मध्य खेला गया जिसमें अरेरा क्रिकेट अकादमी ने रणवीर वैध के शानदार शतक की बदौलत एन सी सी सी अंतिम ओवर(49.2) में 9 विकेट पर 244 रन बनाकर 1 विकेट से एन सी सी सी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। एन सी सी सी की टीम ने पहले खेलते हुए 243 रन बनाए जिसमे रोहन थोराट ने 97 ओर पीयूष रामराखनी ने 60 रनों का योगदान दिया। अरेरा के अमित सिंह ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, इसके अलावा राजवीर वैध 2 ओर मयंक यादव को 1 विकेट मिला। 244 रनों का पीछा करने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी की टीम ने ओपनर बल्लेबाज रणवीर वैध के शानदार 80 बालो पर बनाये गए 118 रन और अमित सिंह और मयंक यादव की 9 वे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी से 49.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 244 रन बनाकर खिताब पर कब्जा जमाया। (जिसमे अमित ने 21 ओर मयंक ने 21 रनों की पारी खेली )। मैन ऑफ द मैच रणवीर वैध को दिया गया।

Related posts

नीरज चोपड़ा और प्रमोद भगत पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित

Pradesh Samwad Team

21 वी अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले में सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराकर मयंक क्रिकेट अकादमी फ़ाइनल में

Pradesh Samwad Team

प्रथम राष्ट्रीय शिक्षक एवं खिलाड़ी सम्मान : भारतीय डेफ क्रिकेट टीम कोच श्री देवदत्त बघेल का भी सम्मान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment