Pradesh Samwad
खेल

SRH ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा बरकरार, मुंबई को मिली सीजन की 10वीं हार

IPL 2022 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मोड़ पर 3 रनों से मात दी। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक पहुंचा। भुवनेश्वर कुमार ने विकेट मेडन 19वां ओवर डालकर हैदराबाद को जीत दिलाई। आखिरी 13 गेंदों में मुंबई को 19 रन चाहिए थे। इसके बाद 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 18 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे टिम डेविड पवेलियन लौट गए। इसके बाद भुवी ने 19वें ओवर में कमाल किया फिर 20वां ओवर लेकर आए फजलहक फारूखी ने 19 रन नहीं बनने दिए। इस तरह लगातार पांच हार के एसआरएच को छठी जीत मिली।
सनराइजर्स हैदराबाद हालांकि अभी भी पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन टेक्निकली उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को 13वें मुकाबले में सीजन की 10वीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर बनी है। 9वें स्थान पर है 13 में से 9 मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स। पांच बार की चैंपियन टीम अब अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।
भुवी ने पलटा मैच का रुख : आपको बता दें इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम भी पूरे ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा प्रियम गर्ग ने 42 और निकोलस पूरन ने 38 रन बनाए थे। दूसरी तरफ से मुंबई के लिए टिम डेविड ने 18 गेंदों पर 46 रनों की आतिशी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
मैच मुंबई के पक्ष में था और 13 गेंदों पर 19 रनों की जरूरत थी। इसी बीच नटराजन के 18वें ओवर में चार छक्के लगाने के बाद आखिरी गेंद पर डेविड रन आउट हो गए। फिर 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद पर बिना खाता खोले संजय यादव को आउट किया और पूरा ओवर मेडन निकाल दिया। इस ओवर ने मैच का रुख पलट दिया। उमरान मलिक ने हैदराबाद के लिए सर्वाधिक चार विकेट झटके

Related posts

फंस गया है मैच… टीम इंडिया को चाहिए 8 विकेट और द. अफ्रीका को 111 रन, कौन मारेगा बाजी?

Pradesh Samwad Team

सेंट माइकल सीरीज खेलने उज्जैन रवाना

Pradesh Samwad Team

दीपक हुड्डा ने पकड़ा शुभमन गिल का शानदार कैच, क्रुणाल पंड्या को लगा लिया गले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment