Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

सिंधिया बोले – विजयवर्गीय के लिए पीएम मोदी का काम छोड़कर आया हूं… 51 लाख पौधे लगा तो रहे हो, लेकिन हर पौधा पेड़ भी बनना चाहिए…

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाई यानी कैलाश विजयवर्गीय की जमकर सराहना की… वे बोले – मुझे मंत्री विजयवर्गीय का फोन आता है और वह कहते हैं कि आपको इंदौर में पौधारोपण कार्यक्रम में पेड़ लगाने आना है… इस पर मैंने कैलाश जी से कहा – प्रकृति के लिए किया जाने वाला यह कार्यक्रम भारत माता और स्वयं ईश्वर की सेवा का कार्यक्रम है, इसिलए मैं खुद को भी रोक नहीं पाया और मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर नॉर्थ ईस्ट के दौरे पर जाना था, लेकिन मैंने विजयवर्गीय के फोन पर उनका काम टाला और यहां चला आया… वहीं बातों ही बातों में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को यह हिदायत भी दे डाली कि आप 51 लाख पौधे लगा तो रहे हो, लेकिन हर पौधे की मॉनिटरिंग होना चाहिए और सभी पौधे पेड़ बनें यह भी सुनिश्चित हो..!

Related posts

Experten‑Strategien für Tischspiele im BillionaireSpin Casino

10 Profi‑Strategien für Blackjack bei Dragonia Casino

Live vs RNG nei casinò moderni : quale modalità garantisce vincite più consistenti?