25 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने ‘आई2यू2′ शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान अगले महीने आयोजित होने वाले ऑनलाइन शिखर सम्मेलन ‘आई2यू2′ में हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
व्हाइट हाउस ने कहा कि चारों नेता शिखर सम्मेलन के दौरान खाद्य सुरक्षा संकट और सहयोग के अन्य क्षेत्रों को लेकर चर्चा करेंगे। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि चार देशों के इस ऑनलाइन शिखर सम्मेलन को ‘आई2यू2′ नाम दिया गया है, जो 13 से 16 जुलाई तक बाइडेन की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा के दौरान आयोजित होगा।
बाइडेन ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह अगले महीने सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे और उसके नेताओं से मुलाकात करेंगे। बाइडेन 13 से 16 जुलाई तक पश्चिम एशिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान इजराइल, वेस्ट बैंक और सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

Related posts

उत्तर कोरिया में कैदियों की लाशों से भी बर्बरता कर रहे किम जोंग के जल्लाद, फांसी देकर फ्लेमथ्रो से जलाया

Pradesh Samwad Team

फिर दिखा इमरान का ‘आपने घबराना नहीं है…’ वाला अंदाज, ओलिंपिक में निराशा मगर बढ़ा रहे हौसला

Pradesh Samwad Team

मुंह पर कालिख, बांधकर पीटे जा रहे लोग, महिलाओं के पोस्टर्स फाड़े… तालिबानी जुल्म की इंतिहा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment