Pradesh Samwad
देश विदेश

Pentagon Lockdown: अमेरिकी रक्षा विभाग की इमारत में लॉकडाउन, बाहर चलीं गोलियां, घूम रहा है शूटर

अमेरिका के रक्षा विभाग की इमारत पेंटागन में लॉकडाउन लगा दिया गया है। किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पास के ट्रांजिट हब पर गोलियां चलने की आवाज आई हैं। कुछ खबरों में कम से कम दो लोगों के घायल होने का दावा भी किया गया है। बताया गया है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है। घटना से इलाके में तनाव है और लोगों से दूर रहने को कहा गया है।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो बस प्लैटफॉर्म पर यह घटना हुई है। यह पेंटागन आने का बड़ा एंट्रेंस है जहां से हजारों लोग आते जाते हैं। पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता क्रिस लेमैन ने कहा है कि अभी इलाका सुरक्षित नहीं है और लोगों को यहां दूर रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने शूटिंग की बात कन्फर्म नहीं की है और न ही किसी के घायल होने की पुष्टि की है।
न्यूज एजेंसी असोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में आर्लिंगटन काउंटी फायर डिपार्टमेंट के हवाले से अमेरिकी सेना के हेडक्वॉर्टर के बाहर कई लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। एजेंसी के पत्रकारों ने पुलिस को ‘शूटर’ बोलते हुए सुना है लेकिन आधिकारिक तौर पर गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गई है।

Related posts

फर्जी फेसबुक ID बनाकर ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Pradesh Samwad Team

तुर्की की अब खैर नहीं, ग्रीस को मिला तबाही मचाने वाला राफेल जेट, ‘शस्‍त्रपूजा’ से जोरदार स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

फ्रांस का हिस्सा बना रहेगा न्यू कैलेडोनिया, चीन की चाल हुई नाकाम, जनमत संग्रह में लोगों ने कहा- ‘हां’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment