Pradesh Samwad
देश विदेश

MP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा


मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉक्टर गोविंद सिंह को कमलनाथ की जगह नेता नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आगामी चुनाव को देखते हुए उनके पास जिम्मेदारियां बढ़ गई थी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी में उनकी दोहरी भूमिका हो गई थी।
वहीं कयास लगाए जा रहे है कि पिछले कुछ दिनों से कई मामलों को लेकर कमलनाथ विवादों में चल रहे थे। इनमें से एक विवाद उनकी विधानसभा कार्यवाही को लेकर की गई एक टिप्पणी भी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे बीजेपी की बकवास सुनने के लिए सदन की कार्यवाही में नहीं जाते हैं। इस बयान को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की थी। इन विवादों के बीच कमलनाथ का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है।

Related posts

भारत-रूस संबंधों के बेहतरीन 50 साल, देखिए वो पल जब दो देश दोस्ती के बंधन में बंधे थे

Pradesh Samwad Team

क्‍या मार्च तक गिर जाएगी इमरान खान सरकार ?

Pradesh Samwad Team

गिरफ्तार आतंकी ओसामा का बाप और चाचा ही है ISI का पिट्ठू, कर्नल गाजी के इशारे पर तैयार किया था नेटवर्क

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment