Pradesh Samwad
मध्य प्रदेशहेल्थ

सिविल हॉस्पिटल गोविंदपुरा में गठित हुई रोगी कल्याण समिति, गोविंदपुरा विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

सिविल हॉस्पिटल गोविंदपुरा में हताईखेड़ाखेड़ा में रोगी कल्याण समिति की स्थापना और संचालन के सम्बन्ध में रोगी कल्याण समिति साधारण सभा बैठक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमक्तु, घुमंतू और अर्ध घुमंतु कल्याण विभाग कृष्णा गौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रोगी कल्याण समिति का गठन कर पंजीयन एवं खाता खुलवाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए इसे आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाए। अस्पताल में कुर्सी, टेबल एवं अन्य फर्नीचर की व्यवस्था सीएसआर फंड द्वारा कराई जाए। बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन कक्ष का निर्माण रोगी कल्याण समिति मद से कराए जाने के निर्देश दिए गए। मेडिकल छात्रों को इंटर्नशिप के लिए इस अस्पताल से जोड़ा जाए ताकि अस्पताल में अतिरिक्त मानव संसाधन और विद्यार्थियों को भी व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

रोगी कल्याण समिति द्वारा ओपीडी के लिए 10 रूपये और आईपीडी के लिए 30 रुपए पंजीयन शुल्क की स्वीकृति दी गई। अस्पताल परिसर में शासकीय आवास स्टाफ क्वार्टर बनाए जाने पर चर्चा कर वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। सभी वार्डों में नर्सिंग स्टेशन एवं स्टोर रूम की स्थापना, केंद्रीय भंडार की स्थापना, इंटरनेट सुविधा, मरीजों की भोजन व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी गोविंदपुरा श्री रवीश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शंकर पासे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री अनिल जैन, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, सिविल अस्पताल प्रभारी अधीक्षक डॉ. अब्दुल हफीज उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 100 बिस्तर वाले अस्पताल में 11 चिकित्सा अधिकारी, 20 नर्सिंग ऑफिसर, 3 लैब टेक्नीशियन, 2 एक्स रे टेक्निशियन, 3 फार्मासिस्ट और 20 आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। भविष्य में यहां अतिरिक्त स्टाफ, अत्याधुनिक संसाधनों और सुविधाओं की उपलब्धता करवाए जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Related posts

5 überzeugende Gründe, warum das Mobile Live‑Dealer‑Erlebnis bei Bizzo Casino unschlagbar ist

Jeux de casino mobiles : comment les plateformes leaders allient performance technique et culture du joueur français

Live‑Casino vs. Cinema: come le scene di Hollywood distorcono il futuro dei VIP nelle scommesse online