Pradesh Samwad
देश विदेश

EU ने रूसी अधिकारियों को बनाया निशाना, लगाई नई पाबंदियां

यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि उसने यूक्रेन में अत्याचार से जुड़े रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें बूचा में युद्ध अपराध और मारियुपोल की घेराबंदी के आरोपी आला अफसर शामिल हैं। ईयू ने 65 लोगों की संपत्ति पर रोक लगा दी है और उनकी यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया है।
यूरोपीय यूनियन वर्ष 2014 से यूक्रेन में रूसी कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, क्रेमलिन समर्थित वर्गों और अन्य शीर्ष अधिकारियों समेत लगभग 1,160 लोगों को निशाना बना चुका है। यूरोपीय यूनियन ने शुक्रवार को कहा कि मारियुपोल के कसाई कहे जाने वाले कर्नल अजातबेक ओमुरबेकोव और कर्नल-जनरल मिखाइल मिजिनत्सेव भी इस सूची में शामिल हैं।

Related posts

RSS की ब्राह्मण विचारधारा और मोदी सरकार हिंदुस्तान के लिए खतरा… इमरान खान ने उगला जहर

Pradesh Samwad Team

बूचा में लाशों का अंबार देख रो पड़े यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की

Pradesh Samwad Team

पुतिन पर दिए बयान पर माफी नहीं मांगूगा, जो बाइडन ने दी सफाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment