Pradesh Samwad
देश विदेश

पुतिन पर दिए बयान पर माफी नहीं मांगूगा, जो बाइडन ने दी सफाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने साफ किया है कि वह पिछले हफ्ते रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन (Russia President Putin) को सत्‍ता से हटाने का आह्वान करने को लेकर कोई माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने उस नैतिक आक्रोश को व्यक्त किया था जो महसूस किया। लांकि, बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि वह मॉस्को में सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं कर रहे हैं।
बाइडन ने कहा, ‘मैं इस आदमी के प्रति जो आक्रोश महसूस कर रहा था, उसे व्यक्त कर रहा था। मैं एक नीतिगत परिवर्तन की बात कर रहा था।’ बाइडन ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि उनकी टिप्पणी से यूक्रेन में युद्ध को लेकर तनाव बढ़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह सिर्फ एक साधारण बात को स्पष्ट कर रहा है कि इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’
रासायनिक हमलों पर दी थी चेतावनी : गौरतलब है कि दो दिन पहले पोलैंड के दौरे पर गए जो बाइडन ने पुतिन पर जमकर हमला किया था। उन्‍होंने कहा कि वह रूस की सत्‍ता में बने रहने लायक नहीं हैं। उन्‍होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया तो उसे अंजाम भुगतना होगा। पोलैंड दौरे के दौरान बाइडन ने यूक्रेन के शरणार्थियों से भी मुलाकात की थी।

Related posts

‘बेशर्म’ ग्लोबल टाइम्स ने CDS बिपिन रावत को बताया चीन विरोधी, कहा- भारतीय सेना में कई खामियां

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलियाई परमाणु पनडुब्बी डील पर बाइडन ने मानी गलती? मैक्रों से बातचीत के बाद सुधरेंगे रिश्ते

Pradesh Samwad Team

फुस्स निकला ‘जीरो कोविड केस’ का दावा, उत्तर कोरिया में पहली बार फूटा कोरोना बम! एक भी शख्स को नहीं लगा है टीका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment