34.3 C
Madhya Pradesh
June 27, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ENG v IND 2nd Day : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत स्कोर 125/4


इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। ये सीरीज 2023 टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।
दूसरा दिन : दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रॉबिनसन ने रोहित को आउट कर तोड़ा। रोहित 36 रन बनाकर आउट किया। लंच तक भारत स्कोर 97/1
लंच के बाद बल्लेबाजी करने आए पुजारा 4 रन ही बना पाए और जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर जेम्स एंडरसन का शिकार बने। एंडरसन ने विराट कोहली को शून्य पर आउट कर तीसरा झटका दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। बारिश के कारण दूसरे दिन का पूरा नहीं हो सका । क्रीज पर केएल राहुल 57 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Related posts

वुमन टी20 चैलेंजर्स में महाराष्ट्र की 23 साल की गेंदबाज का एक्शन देख घूमा फैंस का सिर

Pradesh Samwad Team

2रा नेशनल रेंकिंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैम्पियनशिप-2022 (स्पीड स्केटिंग) में अमर रोलर स्केटिंग आॅर्गेनाईजेशन के 2 खिलाड़ियों ने रायपुर (छ.ग.) में चार पदक (3 स्वर्ण एवं 1 रजत) पदक प्राप्त किये

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट राधारमण और एलएनसीटी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment