23 C
Madhya Pradesh
August 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

BCCI ने नई IPL फ्रेंचाइजी के लिए जारी किया टेंडर, अंतिम तारीख 5 अक्तूबर को


आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की ओर से निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के जरिए आईपीएल 2022 सीजन से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रस्तावित नई दो टीमों में से एक के स्वामित्व और संचालन का अधिकार हासिल करने के लिए बोलियों के लिए आवेदन मंगाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि की है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि कोई भी कंपनी 10 लाख रुपए देकर बोली संबंधी दस्तावेज खरीद सकती है। बोली लगाने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पांच अक्टूबर है।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए सभी इच्छुक पार्टिया आईटीटी आईपीएल 2021 बीसीसीआई टीवी पर ईमेल कर सकती है। बोली लगाने के लिए आवेदन करना आवश्यक है। आवेदन में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले और उसमें निर्धारित अन्य नियमों और शर्तों के अधीन लोग ही बोली लगाने के लिए पात्र होंगे। यह स्पष्ट किया जाता है कि केवल आवेदन करने से कोई व्यक्ति बोली लगाने का हकदार नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी स्तर पर किसी भी तरीके से बोली प्रक्रिया को रद्द या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित है।

Related posts

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय रातीबड़ भोपाल की टीम ने एक रजत पदक व दो कांस्य पदक अर्जित कर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया।

Pradesh Samwad Team

सभी राज्य क्रिकेट संघो को अपनी अपनी प्रदेशीय प्रीमियर लीग कराने की आज़ादी हो -के के शर्मा

Pradesh Samwad Team

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022
} सीएजी ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-1 से परास्त किया } पंजाब पुलिस और इंडियन रेल्वें के मध्य मुकाबला 2-2 से बराबर } पहला सेमी फायनल आर्मी इलेवन और आर्मी ग्रीन तथा दूसरा इंडियन रेल्वें और इंडियन ऑयल के मध्य

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment