Pradesh Samwad
खेल

आरआरएमएस को आईईएस में नहीं किया गया शामिल, 45 प्रतिशत तक कम हुई परीक्षार्थियों की संख्या

यूपीएससी ने आयोजित की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम
भोपाल। यूपीएससी ने रविवार को इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस(आईईएस) 247 पदों के लिए प्रीलिम्स का एग्जाम आयोजित किया। इस बार सिविल के 130, मैकेनिकल के 37, इलेक्ट्रीकल के 22 और इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 58 पदों के लिए परीक्षा हुई। यूपीएससी ने इस बार इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विसेस(आईआरएमएस) के पदों को इसमें शामिल नहीं किया। इसके चलते परीक्षा में 40 से 45 प्रतिशत तक कम प्रतिभागी शामिल हुए। भोपाल में 18 से 20 सेंटर्स पर ही एग्जाम हुआ, जबकि पिछले साल करीब 25 सेंटर्स बनाए गए थे। सेंटर्स पर भी कम ही प्रतिभागी परीक्षा देने पहुंचे। अब मैन्स की परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। इसमें 300-300 माक्र्स के दो टेक्नीकल पेपर्स होंगे। इसके बाद 200 माक्र्स का इंटरव्यू सेशन होगा।
मॉटरेड रहा पेपर मेड ईजी के सेंटर हेड विजय तिवारी ने बताया कि प्रीलिम्स में दो पेपर्स 500 माक्र्स के होते हैं। पहला पेपर जीएस एण्ड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होता है। इसमें 10 टॉपिक इंजीनियरिंग मैथेमेटिक्स, रीजनिंग एण्ड एप्टीट्यूड, बेसिक ऑफ मटेरियल साइंस, बेसिक ऑफ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, स्टैंडर्ड एण्ड क्वालिटी, डिजाइन, ड्रॉइंग एण्ड सेफ्टी, बेसिक ऑफ एनर्जी इंवायरमेंट, इंफॉर्मेशन एण्ड कम्युनिकेशन, करंट अफेयर जैसे टॉपिक शामिल होते हैं। मैथ्स में पिछले साल की तरह 15 सवाल पूछे गए। वहीं, रीजनिंग एण्ड एप्टीट्यूड से पिछले साल 15 सवाल पूछे गए थे, जबकि इस साल 13 सवाल ही आए। इसी तरह बेसिक ऑफ प्रोजेक्ट मेनेजमेट से पिछले साल 4 तो इस साल 7 सवाल पूछे गए। मटेरियल साइंस में पिछले साल 8 सवालों को शामिल किया गया था, इस साल 6 सवाल ही पूछे गए। इसके बाद चारों ब्रांच का अलग-अलग 300 माक्र्स का टेक्निकल पेपर होता है। रीजनिंग और मैथ्य में सवाल ईजी टू मॉरेट थे तो आईसीटी और इनवायरमेंट में मॉडटरेट थे। करंट अफेयर्स के 14 सवालों को हल करने में स्टूडेंट्स को काफी मशक्कत करना पड़ी। थ्योरी बेस्ड रहा इलेक्ट्रीकल तिवारी ने बताया कि पिछले साल सिविल ब्रांच का कटऑफ 238 था जो इस बार 230 माक्र्स तक रहेगा। मैकेनिकल में पिछले साल 262 माक्र्स था तो इस बार 265 माक्र्स रहेगा। क्योंकि मैकेनिकल का पेपर पिछले साल के मुकाबले आसान था। इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग का पेपर थ्योरी बेस्ड होने से ज्यादा टफ रहा था। इसके चलते पिछले साल के कटऑफ 238 के मुकाबले इस बार कटऑफ 232 से 235 तक रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन में पिछली बार की तरह कटऑफ 245 माक्र्स के आसपास ही रहेगा।

Related posts

ओलिंपियन श्री विवेक सागर बने क्रिस्प के स्पोर्टस प्रमोटिंग ब्रांड एम्बेसडर

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

रूसी जिम्नास्ट इवान कुलियाक ने छाती पर लगाया ‘Z’ का सिंबल, मिली बड़ी सजा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment