Pradesh Samwad
खेल

म.प्र.राज्य कुश्ती अकादमी के लिए फायनल चयन ट्रायल हुए सम्पन्न

म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी के फायनल चयन ट्रायल सम्पन्न हुए। प्रदेश भर के 40 चुनिन्दा कुश्ती खिलाड़ियों ने आज हुए चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारिरिक दक्षता एवं अन्य योग्यताओं को पूर्ण करने के उपरांत खिलाड़ियों का अंतिम चयन अकादमी के लिए किया जायेगा। खिलाड़ियों का फायनल चयन ट्रायल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक, द्रोणाचार्य अवार्डी श्री महासिंह राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।
उल्लेखनीय है कि अकादमी में चयन के लिए ग्वालियर से 135, सागर से 30, जबलपुर से 161, उज्जैन से 69, इन्दौर से 149 तथा भोपाल से 135 खिलाड़ियो सहित कुल 679 खिलाड़ियों ने प्रतिभा टेस्ट दिए थे। जिनमें से फायनल ट्रायल हेतु 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां
म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी की स्थापना जुलाई, 2007 में की गई। स्थापना से अब तक कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 16 स्वर्ण, 65 रजत और 116 कांस्य पदक अर्जित किए हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 3 रजत और 5 कांस्य पदक अर्जित किए।

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रेलवे क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 16 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

बीसीसीआई लेवल 1 प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश से 5 कोचों का चयन

Pradesh Samwad Team

Women IPL: 5 टीमों के बीच होंगे इतने मुकाबले, महिला आईपीएल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment