23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मॉडल सेक्ट क्लब के पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने जीता खिताब

स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण सारंग जी के स्मृति में आयोजित भोपाल जिला बॉल बैडमिंटन संघ भोपाल एवं बॉल बैडमिंटन संघ मध्य प्रदेश के तत्वधान में खेल प्रतियोगिता शाखा खेल मैदान डी सेक्टर गोविंदपुरा मैं दिनांक 16 एवं 17 फरवरी 2022 को प्रारंभ किया गया I प्रतियोगिता का दूसरा दिन के खेल में महादेव क्लब ने डॉ श्यामा प्रसाद क्लब को 35-23/35-32 जीत कर सेमी फाइनल प्रवेश किया उसी प्रकार महिला वर्ग में एमकेएन अकैडमी ने रानी कमलापति क्लब हो 35-21/35-27 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया I फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में मॉडल क्लब ने महादेव क्लब को संघर्ष करते हुए 35-23/27-35/35-32 से हराकर किताब में कब्जा किया वहीं महिला वर्ग में सेक्ट क्लब ने रानी कमलापति क्लब को 35-26/35-33 हराकर किताब में कब्जा किया I खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी होने वाले राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला भोपाल की और से नेतृत्व करेंगे I समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के युवा मंत्री विश्वास कैलाश नारायण सारंग जी द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खिलाड़ियों को खेल से जुड़े रहने की समझाइश दी और प्रोत्साहन दिया और साथ ही उपस्थित विशेष अतिथि धारा सिंह यादव अध्यक्ष आयोजन समिति सूर्यकांत गुप्ता उपाध्यक्ष जिला भोपाल भाजपा रविंद्र कौशिक खेल अधिकारी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल जॉयसन जान उपाध्यक्ष बॉल बैडमिंटन संघ मध्य प्रदेश एवं संयोजक आयोजन समिति नौशाद अली महासचिव बॉल बैडमिंटन संघ मध्य प्रदेश सुब्रमण्यम विजय साहिल खान संदीप चौकसे प्रमोद शुक्रवार राजेश वर्मा उर्फ सोनू हरिओम पाटीदार अभिषेक सिंह उपस्थिति में समापन समारोह संपन्न हुआ I

Related posts

अखिल भारतीय अन्तर विश्विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

स्वर्गीय श्रीमती श्रुति मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Pradesh Samwad Team

क्वार्टर फाइनल में हारे बॉक्सर सतीश कुमार, जख्मी शेर ने जीत लिया दिल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment