Pradesh Samwad
देश विदेश

पुतिन को जो बाइडेन की खुली चेतावनी- अगर यूक्रेन में अमेरिकी बने निशाना तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। जो बाइडेन ने साफ कहा है कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन अगर रूस के हमले से यूक्रेन में अमेरिकी निशाना बने तो इसका करारा जवाब मिलेगा। बाइडेन ने कहा, “हम यूक्रेन पर रूसी हमले का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार हैं। रूसी हमला होने की अभी भी बहुत अधिक संभावना है। हम रूस के साथ सीधे टकराव नहीं चाहते हैं, हालांकि मैं स्पष्ट हूं कि अगर रूस, यूक्रेन में अमेरिकियों को निशाना बनाता है, तो हमें मजबूरन जवाब देना होगा।”
रूस ने मंगलवार को कहा कि सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहीं कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने सैन्य अड्डे के लिए लौटने लगी हैं। हालांकि, रूस ने वापसी का ब्योरा नहीं दिया है। इससे यह उम्मीद जगी है कि शायद रूस की योजना यूक्रेन पर हमला करने की न हो।अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने जिन सैन्य टुकड़ियों के लौटने की बात कही है, वे कहां से लौट रही हैं और उनकी संख्या कितनी है।
आश्वस्त नहीं हैंं कि रूस की सेना हमने होम बेस पर लौट रही : बाइडेन ने आगे कहा कि हम आश्वस्त नहीं हैंं कि रूस की सेना हमने होम बेस पर लौट रही है। हमारे विश्लेषकों ने संकेत दिया है कि अभी भी खतरे की संभावना बना हुई है। यूक्रेन और बेलारूस को 1.50 लाख से ज्यादा रूसी सैनिक घेरे हुए हैं। इससे पहले भी अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी थी। अमेरिका ने 16 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले की चेतावनी दी थी। इस हमले को लेकर अब भी पश्चिमी देशों के अधिकारी चेतावनी जारी किए हुए हैं।

Related posts

तालिबान ने दुनिया को धमकाया, बोला- आर्थिक प्रतिबंधों से वैश्विक सुरक्षा होगी प्रभावित

Pradesh Samwad Team

भारत ने वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा, UNHRC में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 देश

Pradesh Samwad Team

नॉर्थ कोरिया कहा है कि 1,87,000 लोगों को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है, दो साल बाद कोरोना का पहला मामला सामने आया है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment