24.4 C
Madhya Pradesh
August 29, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्थानीय ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर खेले जा रहे डिपार्टमेंटल टूर्नामेंट

स्थानीय ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर खेले जा रहे डिपार्टमेंटल टूर्नामेंट में भोपालः पुलिस और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मध्य मैच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बी यू की पूरी टीम 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। बी यू की टाफ से शोएब ने 21 और जीतू ने 23 रन बनाए। भोपाल पुलिस की तरफ से गौतम ने 2 और सोनू ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल पुलिस की टीम ने 9.3 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। भोपाल पुलिस की तरफ से भागवत न 31 और नितेश ने 23 रन बनाए। गौतम को मेन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मैच में वेटरन्स ग्रुप में मीडिया मास्टर्स और सेन्ट माइकल मास्टर्स के मध्य मैच खेला गया जिसमें मीडिया मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। मीडिया मास्टर्स की तरफ से संजय ने 27, दीपक ने 18 और प्रभात ने 16 रन बनाए। सोहेल मसूद ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सेन्ट माइकल मास्टर्स ने 12.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 111 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
समीर ने 37, शहाब ने 26 और सोहेल ने 18 रन बनाए।विवेक ने 2 विकेट लिए। सोहेल मसूद को मेन ऑफ द मैच चुना गया। ककल ओल्ड कैम्पियन पर दो मैच खेले जाएंगे । पहला मैच हमीदिया स्पोर्ट्स विरुद्ध रेयान वाटर और दूसरा मैच क्रोसफिट विरुद्ध फरहान मास्टर्स के मध्य खेला जाएगा। जबकि बाबे अली मैदान पर पहला मैच डीजीपी इलेवन और एसबीआई के मध्य खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच नगर निगम विरुद्ध बी यू के मध्य खेल जाएगा।

Related posts

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उदित जोशी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए चयनित
} आल इंडिया पिस्टल शूटिंग में जीता कांस्य } – विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 3 छात्रों का खेलों इंडिया में चयन

Pradesh Samwad Team

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

एल.बी.एस. अकादमी ने सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर और उड़ान अकादमी ने क्रिक किंगडम को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment