Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

विक्ट्री साइन, फ्लाइंग किस… हिजाब में बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती लड़कियों का बिंदास अंदाज


हिजाब बैन पर एमपी में शिवराज सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म कोड लागू नहीं होगा। इसके बावजूद हिजाब के समर्थन में भोपाल की लड़कियों (bhopal girls protest in hijab row) ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को भोपाल के एक कॉलेज में लड़कियां फुटबॉल और क्रिकेट खेलती नजर आई थीं। अब हिजाब पहनकर भोपाल (Muslim girls cool style) के वीआईपी रोड पर लड़कियां स्पोर्ट्स बाइक दौड़ा रही (riding bullet and sports bike in hijab) हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाइक चला रहीं लड़कियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा है।
हिजाब के समर्थन में एमपी की राजधानी भोपाल से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक वीडियो में चार लड़कियां दो बाइक पर दिख रही हैं। बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक पर दो-दो बैठी हैं। दोनों बाइक पर सवार लड़कियां बिंदास अंदाज में वीआईपी रोड पर बाइक दौड़ा रही हैं। इस दौरान उनका कोई वीडियो भी बना रहा है। बाइक चला रहीं दोनों लड़कियां विक्ट्री साइन दिखाती हैं।
इसके बाद पीछे बैठी एक लड़की फ्लाइंग किस देती है। वीडियो बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक वाटरमार्क है। इस पर खान सिस्टर्स लिखा हुआ है। इसके साथ ही एक वीडियो और वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बुलेट पर चार लड़कियां बैठी हैं। यह वीडियो भी भोपाल का ही बताया जा रहा है। एक बाइक पर चार बैठकर लड़कियां ट्रैफिक नियम को तोड़ रही हैं।
एमपी बीजेपी के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कृपया कर जिम्मेदार संज्ञान में ले। यह मोटर व्हीकल एक्ट में कहीं भी यह वर्णित नहीं है कि मोटरसाइकिल पर हेलमेट न पहन, हिजाब पहन सड़कों पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाएं। जान जोखिम में डालकर विरोध प्रदर्शन करें। केसवानी ने एमपी के गृहमंत्री को टैग कर लिखा है कि सख्त कार्रवाई अपेक्षित है।
गौरतलब है कि एमपी में मंगलवार को स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि एमपी के स्कूलों में ड्रेस कोड लागू होगा। विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को उन्होंने इनकार कर दिया। साथ ही कह दिया कि अब स्कूलों में ड्रेस कोड लागू नहीं होगा। इसके बावजूद भोपाल में हिजाब बैन को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर चलता रहा है।

Related posts

12वीं पास होने की खुशी में लड़कियों ने खूब पी शराब, फिर ऐसे डिलवरी बॉय को कार से रौंदा

Pradesh Samwad Team

होशंगाबाद: नर्मदा नदी पर 6 पुल बनकर तैयार, भोपाल से इटारसी के बीच 23 KM कम हुई दूरी

Pradesh Samwad Team

Comment les programmes de fidélité transforment les trajets en or : le succès des jeux de table mobiles pendant les fêtes

Leave a Comment