Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

होशंगाबाद: नर्मदा नदी पर 6 पुल बनकर तैयार, भोपाल से इटारसी के बीच 23 KM कम हुई दूरी


होशंगाबाद जिला (Hoshangabad District) मुख्यालय स्थित नर्मदा नदी (Narmada River) पर 6 पुल बनाए गए हैं. इनमें तीन पुल रेलवे लाइन और एक पुल सड़क मार्ग पर है. वहीं, फोरलेन बाईपास पर सड़क मार्ग के लिए दो पुल बनाए गए हैं. तीन रेलवे लाइन और तीन सड़क मार्ग पर कुल 6 पुल नर्मदा नदी पर बन कर तैयार हो गए हैं. प्रदेश के किसी भी जिला मुख्यालय पर नर्मदा नदी पर अभी 6 पुल नहीं है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने फोरलेन नर्मदा ब्रिज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. नितिन गडकरी ने फोटो के साथ लिखा है कि है प्रगति का हाईवे है.
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग किया है. गडकरी ने लिखा है कि मध्यप्रदेश में होशंगाबाद और इटारसी के बीच ट्रैफिक को आसान बनाने एनएच 69 पर नर्मदा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण किया गया है. इसमें प्रत्येक 36 मीटर के 25 प्रेसट्रेसड गार्डर स्पैन है. यह दोनों शहरों के बीच यात्रा को समय को कम करेगा. इन पुल के निर्माण से भोपाल से इटारसी के बीच 23 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है.
इटारसी के बीच बन रहे फोरलेन की लागत 995 करोड़ है : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजधानी भोपाल और नागपुर का सफर फोरलेन से तय होगा. 34 किलोमीटर के बायपास से ट्रैफिक सुलभ होगा. बुधनी होशंगाबाद और इटारसी का विस्तार इसी सड़क के आस पास होगा. बुधनी के पास गडरिया नाले से इटारसी के आगे बाघदेव तक फोरलेन की नई सड़क से ट्रैफिक निकलेगा. भोपाल से इटारसी के 90 किलोमीटर के बीच 30 किलोमीटर का फेर कम होने से समय बचेगा. फोरलेन पर झालावाड़ के पास नर्मदा ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है. ओबैदुल्लागंज से बाघदेव इटारसी के बीच बन रहे फोरलेन की लागत 995 करोड़ है.

Related posts

Jackpot‑Meisterschaft: Wie Sie mit BillionaireSpin Casino die größten Gewinne knacken

Come i Tornei Online Stanno Trasformando il Recupero dal Gioco Difficile: Storie di Successo, Bonus e Promozioni

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment