24.4 C
Madhya Pradesh
October 13, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट – सैम क्रिकेट लीग 2022 का भव्य शुभारम्भ

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट – सैम क्रिकेट लीग 2022 का भव्य शुभारम्भ होशंगाबाद रोड स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ।शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि पी सी शर्मा ने भाग लेने वाली सभी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस प्रतियोगिता में मंडीदीप की 15 स्कूल और भोपाल की 5 स्कूल की टीम भाग ले रही है।
पहला मैच अरेरा कान्वेंट और ज्ञानोदय स्कूल के बीच खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानोदय टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 21 रन बना कर आल आउट हो गयी। आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए अरेरा कान्वेंट ने 22 रन बना कर विजय प्राप्त की। मैन ऑफ़ द मैच अरेरा कान्वेंट के मयंक को दिया गया ।
दूसरा मैच चावरा स्कूल मंडीदीप और गोल्डन कैरी मंडीदीप की बीच खेला गया, जिसमे गोल्डन कैरी स्कूल 9 विकेट पर 76 रन बनाये। चावरा स्कूल ने 6 ओवरों में 77 रन बना कर जीत हासिल की। मन ऑफ़ द मैच चावरा स्कूल के श्रेयांश को दिया गया।
तीसरा मैच कृष्णा वैली और सेंट पीटर्स के बीच खेला गया। जिसमे कृष्णा वैली टीम ने 6 विकेट पर 87 रन बनाये। दूसरी बल्लेबाजी करते हुए सेंट पीटर्स 60 रन बना सकी। कृष्णा वैली ने इस मैच को 27 रन से जीता। मन ऑफ़ द मैच कृष्णा स्कूल के अभिषेक को मिला।
चौथा मैच नालंदा स्कूल भोपाल और दाहोद टीम के बीच खेला गय। पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा टीम ने 8 विकेट पर 84 रन बनाये। दाहोद टीम 3 विकेट दे कर 71 रन ही बना सकी नालंदा स्कूल ने मैच जीता और मन ऑफ़ थे मैच अभिषेक गुर्जर को मिला।
सैम ग्रौप के वाईस चेयरमैन अविराज चावला ने बताया की सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी इस तरह के आयोजन लगातार करता आ रहा है और उन्होंने सभी खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Related posts

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बहुप्रतीक्षित 2022-23 का बजट पेश किया गया है

Pradesh Samwad Team

ओलिम्प्कि में ब्रेक डांस इवैंट पर भारत की नजर, मध्य प्रदेश में खुलेगी अकादमी

Pradesh Samwad Team

PAK v WI 1st T20: निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने विंडीज को 7 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment