36.3 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 शरद की सटीक गेंदबाजी से टाइम्स ऑफ इंडिया जीता


भोपाल। मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच शरद (3/15) की सटीक गेंदबाजी की मदद से टाइम्स ऑफ इंडिया ने जागरण को सात विकेट से हराकर 27वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 में पहली जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर शुक्रवार को जागरण ने 19.3 ओवर में 104 रन जोड़े। इसमें सनी ने 30 और अजय ने 15 रनों की पारी खेली। टीओआई की ओर से शरद के अलावा बाबा, दुष्यंत और अक्षय ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में टीओआई ने जरूरी रन 11.4 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। इसमें एश्वर्य ने 39 और सौरभ ने 20 रन बनाए। जबकि पी नवीन ने अविजित 17 रन बनाए। जागरण की ओर से विकास, सनी और दिनेश को 1-1 विकेट मिले। शरद को अरेरा अकादमी के चीफ कोच सुरेश चेनानी, नेशनल शतरंज प्लेयर कपिल सक्सेना, अंततराष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य, बीडीसीए के उपाध्यक्ष डा. सुशील सिंह ठाकुर और वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया।

आज के मैच
दैनिक भास्कर बनाम पीपुल्स समाचार
सुबह 9.00 बजे से
स्वदेश बनाम राज एक्सप्रेस
दोपहर 12 बजे से

Related posts

उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

Pradesh Samwad Team

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment