Pradesh Samwad
खेल

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज

आज का पहला मैच फेथ टाइटंस और सूरत के मध्य खेला गया। फेथ टाइटंस ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। टीम सूरत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 32.3 ओवर में 170 रन बनाने में सफल रही। चिंतन देसाई ने 70 रन बनाए। तेज गेंदबाज मयंक अवस्थी ने 5, लेग स्पिनर शशांक पाटीदार ने 4 विकेट लिए। फेथ टाइटंस ने 34.4 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हुए यह मैच आसानी से जीत लिया। कप्तान साहिल सिंह ने 52, लोहिताक्ष नेमा ने 34 और अभिषेक तिवारी ने 23* रन बनाए।
फेथ समर शील्ड सीरीज में आज दूसरा एक दिवसीय मैच फेथ चैलेंजर्स और इंदौर के मध्य खेला गया। फेथ चैलेंजर्स ने इंदौर को 129 रन से हरा जीत दर्ज की। फेथ चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 307 रन बनाए। ओपनर पृथ्वीराज ने शानदार शतक 131 रन बनाए। टीम इंदौर ने 33.3 ओवर में 178 रन बनाए। तन्मय पाटकी ने 80 रन बनाए। अर्जुन रिछारिया ने 5 विकेट लिए। मयंक अवस्थी और अर्जुन रिछारिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की छह जूनियर खिलाड़ियों का 32 कोर ग्रुप के लिए जूनियर इंडिया कैंप में चयन

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment