Pradesh Samwad
खेल

आरजीपीवी एलएनसीटीएस राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप

भोपाल को महिला पुरुष सॉफ्टबॉल के दोनों खिताब


  • भोपाल
    लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप में भोपाल ने दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर लिए।
    पुरुष वर्ग के फाइनल में विगत वर्ष की विजेता भोपाल नोडल ने जबलपुर को आसानी से 18-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। 3 इनिंग के मैच में भोपाल नोडल के कप्तान अतुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया विजेता टीम के जयेश ने 3 एवं अतुल, विकास, अंश, अवरिल, पुलकित एवं सुमित ने 2-2 रन काउंट किए। जवाब में जबलपुर की ओर से रंजीत, पुष्पेंद्र, सिद्धार्थ और चंदन ही रन काउंट कर पाए। भोपाल के पिचर अंश ने शानदार पिचिंग की।
    महिला वर्ग के फाइनल में भोपाल ने उज्जैन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया। भोपाल की ओर से कनिष्का एवं रुचि ने रन काउंट किए, जबकि उज्जैन की नैनाज ने रन काउंट किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी द्वारा किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी मैडल के अतिरिक्त अन्य पुरुस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नैनाज उज्जैन एवं शयन एलएनसीटी भोपाल को दिया गया, जबकि बेस्ट पिचर दिव्यांशु उज्जैन एवं नैंसी यादव उज्जैन, बेस्ट हिटर पुष्पेन्द्र पांडे जबलपुर एवं नीलम एलएनसीटी भोपाल, बेस्ट केचर विकास रैकवार भोपाल एवं श्रेया चौरसिया एलएनसीटी भोपाल को दिया गया, सुमित और अभिषेक साहू को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ अंपायरिंग के लिए अमित सिंह, महेश सोंधिया, रुचिता यादव, अजय साहू, रुक्मिणी भिलाला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल आयोजनों में फोटोग्राफी में अपनी सेवाएं देने के लिए खेल विभाग की ओर से मनिंदर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी पंकज जैन ने किया।

Related posts

ध्रुव नारायण सिंह जी ने हिंदुस्तान के सबसे वरिष्ठ खेल अधिकारी जोस चाको का क्रिकेट में विशेष योगदान देने पर सम्मान किया|

Pradesh Samwad Team

सनराइजर्स को मिली 67 रनों से हार, आरसीबी की जीत में चमके डुप्लेसी और हसरंगा

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment