28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राहुल और महेंद्र के अर्धशतक, मैगजीन जीती

  • 27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट

भोपाल। राहुल शिंदे और और महेंद्र चतुर्वेदी ने 27वें आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्धशतक जमाए। राहुल की पारी और पीसी रजक की गेंदबाजी की मदद से मैगजीन ने पीपुल्स को 21 रनों से हराकर आसान जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को मैगजीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 126 रन बनपाए। इसमें मुकेश विश्वकर्मा ने 20 राहुल ने 50 और पीसी ने 21 रन बनाए। पीपुल्स की ओर से विवेक ने तीन विकेट लिए। जबकि पवन को एक विकेट मिला। जवाब में पीपुल्स टीम 13.3 ओवर में 112 रन बना सकी। महेंद्र चतुर्वेदी ने 57 रन बनाए। फराज ने 22 रनों का योगदान दिया। पीसी ने चार विकेट लिए। जबकि सतेंद्र, मुकेश और भारत को 2-2 विकेट मिले। पीसी मान सरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

आज के मैच
दैनिक जागरण बनाम टाइम्स ऑफ इंडिया
 सुबह 9.00 बजे
एनएसटी बनाम स्पोर्ट्स एज
दोपहर 12.00 बजे से

Related posts

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच हो नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाना चाहिये : के के शर्मा इस वक्त

Pradesh Samwad Team

बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टॉ को गाली देने वाले फैंस को चुकानी पड़ी कीमत, स्टेडियम से भगाए गए

Pradesh Samwad Team

सेंट माइकल अंडर 14 उज्जैन टूर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment