Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी आरजीपीवी नोडल ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

कनिष्का एवं निधि फाइनल में


  • भोपाल
    लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी एक्सीलेंस की कनिष्का मिश्रा और बंसल कॉलेज की निधि राजपूत ने महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले डॉ.सुनील सिंह ओएसडी एवं आरके शर्मा डायरेक्टर मध्य प्रदेश ड्राप रोबॉल एसोसिएशन के आतिथ्य में शुभारंभ किया गया।
    महिला एकल में में कनिष्का ने फार्मेसी की सुनिधि को 11-9, 11-9 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरे सेमीफाइनल में निधि ने जेएनसीटी की सुरभि मिश्रा को 11-6, 11-8 से पराजित किया। महिला वर्ग के डबल्स मुकाबलों में एलएनसीटी की श्रेया सनोदिया एवं श्रेया चौरसिया ने जेएनसीटी की श्रुति एवं डिंपल को 11-6, 11-4 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। टीआईटी की नीलम एवं ज्योति ने एलएनसीटी एस की मोनिका एवं सुरभि को 11-9, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
    पुरुषों के एकल में एक्सीलेंस के नितिन गुप्ता ने एमआईटीएस के अनुज को 11-6, 11-2 से, एसआईआरटी के पुलकित चौहान ने कारपोरेट कॉलेज के सुमित को 11-6, 11-8 से, बंसल के विकास रैकवार ने यूआईटी के सुमित को 11-2, 11-3 से तथा सैम कॉलेज के विनोद कुमार ने टीआईटी के श्रवण को 11-8, 11-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष डबल्स में फार्मेसी के अनुकूल एवं रितेश ने बंसल मंडीदीप के जलन एवं सोहेल को 11-9, 11-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में सैम कॉलेज के राम दिनेश कुमार एवं राकेश यादव ने टीआईटी के मोहम्मद उमर एवं अविरल को 11-3, 11-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के ट्रिपल में बंसल के हेमंत, आशीष एवं अतुल ने जेएनसीटी के सौरभ सिंह, अमन सिंह एवं अंश मालवीय को 11-10, 11-7 से तथा एलएनसीटी के अमन सर्राफ, अतुल प्रकाश एवं ब्रह्मदेव रामजी ने यूआईटी के ईशान, रोहित एवं जाफिर को 11-5, 11-6 से हराकर से सेमीफाइनल जगह बनाई।
    स्पर्धा सचिव एवं ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव पंकज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में चीफ रेफरी की भूमिका महेश सोंधिया टेक्निकल डायरेक्टर ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश निभा रहे हैं। साथ ही अंपायर की भूमिका विशाल यादव, रुचिता यादव, रुक्मिणी भिलाला, प्रियंका जाटव, प्रिया विश्वकर्मा एवं अन्य निभा रहे हैं।

Related posts

रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने पर मध्यप्रदेश रणजी टीम होगी पुरस्कृत और सम्मानित : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Pradesh Samwad Team

माइकल ब्रेसवेल ने शतक लगाकर दिलाई कीवियों को आयरलैंड पर जीत

Pradesh Samwad Team

विलियमसन और बोल्ट की खास उपलब्धि

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment