28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी अरेरा क्रिकेट अकादमी को हरा बनी चेम्पियन

बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति u15 क्रिकेट टूर्नामेंट में सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी और अरेरा क्रिकेट अकादमी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट माइकल क्रिकेट अकैडमी ने अरेरा क्रिकेट अकादमी के विरुद्ध 40 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य रखा । सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी की तरफ से साद खान ने शानदार 53 रन, आर्यन ने 42 रन तथा संस्कार ने 32 रनों की पारी खेली। अरेरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से नीरज ग्रोवर ने 3 विकेट प्राप्त किए । जवाबी पारी खेलते हुए अरेरा क्रिकेट अकादमी की टीम 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी । सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी की तरफ से रोहित ने 4 विकेट , साद खान ने 2 विकेट तथा आर्यन ने 2 विकेट लिए। इस तरह सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में 57 रनों से शानदार जीत दर्ज की। आज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजन सचिव पंकज सिंह ठाकुर, सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी की सचिव हिबा शक़ील मोहम्मद , सयैद अबान शकील तथा समद दाद खान एवं एस एम गुफरान तथा नोशाद अहमद मौजूद थे।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ
बेस्ट डिसिप्लिन टीम: वी एस क्रिकेट अकादमी
मैन ऑफ द सीरीज : साद खान
बेस्ट बैट्समैन : आर्यन सिंह
बेस्ट बॉलर : आराध्य भापत
बेस्ट विकेट कीपर : संकल्प पाराशर
बेस्ट कैच : रिद्दय माहेश्वरी
बेस्ट फील्डर :प्रतीक शुक्ला
मैन ऑफ द फाइनल : साद खान

Related posts

भारत ने पहली पारी में बनाए 202 रन, द. अफ्रीका 167 रन पीछे

Pradesh Samwad Team

फ्रेंच ओपन के फाइनल में मारिन सिलिच और नडाल से होगी भिड़ंत

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : वी क्रिकेट अकादमी ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment