Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी आरजीपीवी बेसबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

भोपाल नोडल दोनों वर्गों में चैंपियन


  • भोपाल। भोपाल नोडल की पुरुष और महिला टीमों ने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय आरजीपीवी बेसबॉल स्टेट चैंपियनशिप में खिताबी जीत दर्ज की।
    महिला वर्ग के फाइनल में भोपाल नोडल ने उज्जैन नोडल को 8-0 से हराकर लगातार आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। भोपाल नोडल की ओर से आरुषि ज्योति भूमिका एवं खुशी ने रन काउंट किए, जबकि उज्जैन की ओर से मेहराज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके पहले हुए सेमीफाइनल में उज्जैन ने सागर को 2-1 से तथा भोपाल ने जबलपुर को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
    पुरुष वर्ग के फाइनल में गत चैंपियन भोपाल नोडल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को 4-0 से हराकर यह खिताब जीता। भोपाल की ओर से खेलते हुए नितिन गुप्ता, शिवेंद्र, अतुल और सोमेश ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके पहले सेमीफाइनल में जबलपुर में उज्जैन को 1-0 से तथा भोपाल ने ग्वालियर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। स्पर्धा सचिव पंकज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जबलपुर ग्वालियर रीवा सागर उज्जैन एवं इंदौर के खिलाड़ी टीमों ने भाग लिया पुरस्कार वितरण डॉ.अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजेता, उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं मैडल के अतिरिक्त विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड जेएनसीटी के अंश मालवीय को दिया गया, जबकि शिवेंद्र जबलपुर को बेस्ट कैचर एवं एलएनसीटी के अतुल प्रकाश को एवं बेस्ट हिटर का अवार्ड दिया गया। वहीं, महिला वर्ग में उज्जैन की मेहनाज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया। बेस्ट कैचर श्रेया एवं बेस्ट पिचर आफरीन रही। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका अमित यादव, उत्सव यादव, नचिकेत, राज सोनी, रुचिता यादव, रुक्मिणी भिलाला, हिमांशु द्विवेदी, ज़ैनब खान, अखिलेश पटेल आदि ने की। सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेश पाटकर ने किया.

Related posts

अब 34 साल बाद फिर खुलेंगे पन्ने, अनजाने में हो गई थी सिद्धू से हत्या, 1000 रुपया जुर्माना देकर छूटे थे

Pradesh Samwad Team

कर्नल सी के नायडु मेंस अंडर 25 प्रतियोगिता 2021-22 हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित राहुल चंद्रोल बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ
रीवा ने इन्दौर को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment