Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

एक शिप से उड़कर दूसरे जहाज गया सैनिक, वीडियो देखकर भी नहीं होगा भरोसा

हर बार भविष्य की कल्पना ऐसी हो जाती है कि जिसके बारे में बहुत से वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी पहले ही सोच चुके होते हैं। लेकिन आम इंसान भी कहीं ना कहीं कल्पना कर रहा होता है कि काश ऐसा हो जाए। ऐसा कितने ही लोगों ने सोचा होगा कि काश कोई ऐसी मशीन आए जिसे इंसान बस अपनी पीठ पर टांगे और उड़ता जाए। तो जनाब, जो आप सोच रहे हो, वो सच है। एक मैरीन के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो इस जेटपैक के जरिए उड़ता हुआ दिख रहा है।
एक शिप से दूसरी शिप पर चला जाता है : इस वीडियो में दिखता है कि समंदर की लहरें काफी तेज हैं। वो इसी बीच एक छोटे शिप से उड़ान भरता है और दूसरी ओर शिप की ओर जाता है। लहरें काफी उठ रही हैं लेकिन वो बिना इनकी परवाह किए हुए आराम से दूसरी शिप की ओर उड़ता चले जाता है।
आसानी से कर जाता है लैंड : इसके बाद वो बड़ी ही आसानी से एक बड़े से शिप की ओर उड़ता जाता है। फिर वो अपनी बाहें फैला लेता है और उस शिप पर आराम से लैंड हो जाता है। बता दें कि इसे जेटपैक्स कहा जाता है और यह एक तरह से फ्यूचर का मोटर साइकिल है। जिसे इंसान अपने कंधे पर टांगेगा और सफर तय करना शुरू कर देगा। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Related posts

भाई ने अपने भाई को सिर के बल खड़ा किया, फिर चढ़ा इतनी सीढ़ियां

Pradesh Samwad Team

अमेरिका के एक घर में मिला शव, घेरकर बैठे थे 124 जहरीले सांप, रहस्यमय मौत !

Pradesh Samwad Team

‘हमें अपने बिस्कुट नहीं बेचती है, पारले जी’, कंपनी के खिलाफ सीसीआई में शिकायत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment