Pradesh Samwad
खेल

पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021-22

पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021-22 राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 05/01/2022 से 08/01/2022 तक भोपाल में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पश्चमी क्षेत्र के 70 टीमों ने हिस्सा लिया। भोपाल की मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय,रातीबड़,भोपाल की टीम के द्वारा इस प्रतियोगिता में भागीदारी कि गई। विश्विद्यालय की और से तनवांत सिंह, हिमांशु, पार्थ मुद्गल, नवीन, शिव शिवम् कटारे और दीपक जाट ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ी साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। खेल अधिकारी जय सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के द्वारा प्रतियोगिता में प्रदर्शन से विश्वविधयालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त किया। विश्विद्यालय चांसलर श्रीमती प्रीति पटेल, प्रो चांसलर डा अजीत पटेल, रजिस्ट्रार प्रोफेसर ललित अवस्थी, प्रो वाइस चांसलर डा संदीप गंगराड़े,डायरेक्टर जनरल डा राजेश कुमार राय, डिन स्टुडेंट वेलफेयर डा. सविता तिवारी, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर ईशा पटेल, डिप्टी रजिस्ट्रार इसरार खान व खेल अधिकारी जय सिंह ने सभी के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया व विश्वविधयालय के द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल एम पी सी ए द्वारा मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना

Pradesh Samwad Team

विजय सैनी क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलकित की घातक गेंदबाजी की बदोलत आर जी अकादमी की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment