33.2 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका में फिलाडेल्फिया के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना में सात बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में आग लगने की स्थिति में खतरे की चेतावनी देने वाले चार उपकरण लगे थे, लेकिन कोई भी चालू हालत में नहीं थे।
8 लोगों ने भागकर बचाई जान : अधिकारियों ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह घटना शहर के फेयरमाउंट इलाके में सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर घटी। फिलाडेल्फिया के उप अग्निशमन आयुक्त क्रेग मर्फी के अनुसार आठ लोग दो एग्जिट गेट में से एक के जरिये इमारत से भागने में सफल रहे। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल थे। अधिकारियों ने बच्चों की उम्र की जानकारी नहीं दी है।
35 साल की भीषण आग में से एक ; क्रेग मर्फी ने कहा कि आग लगने की यह घटना बहुत भयानक थी। उन्होंने कहा कि मुझे अब लगभग 35 साल हो गए हैं और यह शायद अब तक की सबसे भीषण आग में से एक है। दमकल विभाग के अनुसार हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
जो बाइडेन की पत्नी ने जताया दुख : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की पत्नी प्रथम महिला जिल बिडेन ने घटना पर दुख जताया। अपने ट्विटर संदेश में उन्होंने आग लगने की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि उनका दिल पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ है।

Related posts

अफगानिस्‍तान में तालिबान की क्रूरता, सैनिक के मासूम बच्चे को मारे 100 कोड़े

Pradesh Samwad Team

3 घंटे में 950 KM..2 ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अहमदाबाद से दिल्ली लाए गए फेफड़े, और बचा ली गई मरीज की जान

Pradesh Samwad Team

फिर से फन उठाने लगा कोरोना, 24 घंटे में 46265 नए मामले, अकेले केरल में बढ़े 30% केस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment