Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट बालक वर्ग ‘U’ 23 दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट बालक वर्ग ‘U’ 23 दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मे आयोजित अंतर जिला बालक वर्ग ‘U’ 23 दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे जबलपुर बी और सिवनी के मध्य खेले जा रहे मैच में जबलपुर ‘बी’ ने टास जीतकर पहले दिन अपनी पहली पारी में 90 ओवरों में सभी विकेट खोकर 386 ‌रन बनाएं । जबलपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अजय मिश्रा के 115 रनों की शानदार पारी में 11चौके व 02 छक्के शामिल हैं । कप्तान प्रशांत राम के ‌ 56रन, अभिषेक 58 रन , वरूण तिवारी 47 रन व अंकित कुशवाहा 33 रन बनाये। , सिवनी जिले से वेद मिश्रा, आदिल, अली खान ने2-2-2 विकेट लिए श्लोक बड़कुल व मितेंद्र राजपूत, अरबाज खान ने 1-1-1विकेट लिया । पहले दिन का खेल खत्म होने पर‌ सिवनी जिले ने 02 ओवर में बिना विकेट खोए ,07 रन बनाए। वही दूसरे दिन के खेल में 07 रनों से आगे खेलते हुए सिवनी जिले की टीम सभी विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी सिवनी जिले से आकीब ख़ान ने 28, मो.अली खान ने 23 तथा प्रतीक चंदेल ने 22 रनों का योगदान दिया। जबलपुर ‘बी’ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर 05 विकेट लिए वही अजय मिश्रा व संदेश ‌बागडदेव को 2-2 तथा मानू महावर ने 1-1 विकेट लिया। पहली पारी में 244 रनों की बढ़त के आधार पर जबलपुर बी को विजयी घोषित किया गया। कल दिनांक- 05 व 06/012022 को जबलपुर ‘ए’ विरुद्ध जबलपुर ‘बी’ के मध्य प्रातः 09 बजे से नीमखेड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

राहुल डागोर एंव श्री अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाँकी प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 1st Day : इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमटी, भारत स्कोर 21/0

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
रूपेश राय बने मेन ऑफ द मैच दैनिक भास्कर फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment