36.5 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

बालिका हाँकी प्रशिक्षण- ग्वालियर हेतु हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की 2 खिलाड़ियों पूजा व शिवानी का चयन


रायसेन । खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा माह अगस्त -सितंबर में चलाए गए व्यापक टेलेंट सर्च अभियान के तहत ज़िला , संभाग व राज्य स्तर पर प्रतिभा खोज में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कु. पूजा कोरी एंव कु. शिवानी बैरासिया का चयन 15 दिवसीय प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर के लिए किया गया है ।
प्रदेश की 30 बालिकाओं का चयन 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है ।इस टेलेंट सर्च प्रशिक्षण शिविर के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ग्वालियर में खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा ।
उल्लेखनीय है कि कु.पूजा कोरी ने हाल ही में जूनियर राष्ट्रीय हाँकी चैम्पियनशिप झारखंड एंव इंटर फीडर सेंटर हाँकी प्रतियोगिता तथा शिवानी द्वारा टेलेंट सर्च व इंटर फीडर सेंटर हाँकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ।
कु. पूजा व कु. शिवानी के चयन पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने दोनों खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Related posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा भोपाल, 215 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Pradesh Samwad Team

आईसीसी वर्ल्डकप क्वालीफायर मैच में नीदरलैंड ने ओमान को हराया

Pradesh Samwad Team

कभी पोर्न वीडियो मामले में फंसे थे वकार यूनिस, आज नमाज पर दे रहे ज्ञान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment