Pradesh Samwad
देश विदेश

दुबई में रहने वाले भारतीय ध्यान दें! बालकनी में कपड़े सुखाए तो लगेगा फाइन, जानें नए नियम

दुबई में कुछ नए नियम बनाए गए हैं जिनके उल्लंघन पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। ये नियम खासतौर पर दुबई में रहने वाले भारतीयों के लिए जानना बेहद जरूरी है क्योंकि भारत में ये चीजें बेहद आम हैं। उदाहरण के लिए, दुबई में अब बालकनी में कपड़े सुखाने की मनाही होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर फाइन लगेगा। जबकि भारत में ज्यादातर लोग अपने कपड़े बालकनी में ही सुखाते हैं।
इतना ही नहीं अब अगर बालकनी में सिगरेट पीने के दौरान उसकी राख नीचे गिरती है तो इसके लिए भी जुर्माना देना पड़ सकता है। दुबई नगरपालिका ने ये कदम शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से उठाए हैं। सोमवार को एक ट्वीट में दुबई नगरपालिका ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बालकनी का ‘गलत इस्तेमाल’ न करें। लोगों से कहा गया है कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे उनकी बालकनी ‘बुरी’ दिखे।
अब किन चीजों की होगी मनाही : ट्वीट में लिखा है कि पर्यावरण जरूरतों और मानकों को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए दुबई नगरपालिका यूएई के सभी निवासियों से शहर की सुंदरता और सभ्य स्वरूप को बिगाड़ने से बचने की अपील करती है। इस ट्वीट में उन नियमों के बारे में जानकारी दी गई है जिनके उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा। नए नियमों के मुताबिक बालकनी या खिड़की पर कपड़े सुखाने पर, बालकनी से सिगरेट की राख झाड़ने पर, बालकनी से कूड़ा फेंकने पर, बालकनी धुलते समय पानी नीचे गिरने या एसी से पानी टपकने पर, बालकनी में चिड़ियों को दाना खिलाने पर क्योंकि वे गंदगी फैलाती हैं और बालकनी में किसी तरह का एंटीना लगाने पर जुर्माना देना पड़ेगा।
नियम तोड़े तो हल्की करनी होगी जेब : ये नियम सिर्फ कागजों पर नहीं बनाए गए हैं बल्कि इन्हें तोड़ने पर भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। खबरों के मुताबिक नियमों को तोड़ने पर 500 से 1500 दिरहम यानी 10 हजार से 30 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा। यूएई की कमाई का प्रमुख क्षेत्र पर्यटन है और पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय करती रहती है। यही कारण है कि यूएई में साफ-सफाई को लेकर सख्त नियम लागू हैं ताकि दूसरे देशों से आने वाले पर्यटकों के सामने देश की एक स्वच्छ छवि बन सके।

Related posts

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम अस्पताल में महिला की मौत

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड में 26 साल के युवक को लगी फाइजर वैक्सीन और हो गई मौत, डॉक्टर बोले- यह हॉर्ट अटैक!

Pradesh Samwad Team

ईरान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुआ अमेरिका, न्यूक्लियर डील पर निर्णायक वार्ता के बीच US का बड़ा दांव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment