Pradesh Samwad
ज़रा हटके

डॉग के लिए हुई लड़ाई, एक महिला ने दूसरी महिला को काटा, देखते रह गए कुत्ते

गुस्से गुस्से में इंसान कुछ भी कर जाता है। जर्मनी से एक खबर सामने आई है। जिसमें दो महिलाओं के बीच लड़ाई हो गई। दोनों कुत्तों को लेकर लड़ पड़ी। फिर हुआ कुछ ऐसा कि कुत्ते भी देखते रह गए। इस लड़ाई के बीच एक महिला ने दूसरी महिला को काट ही लिया। मतलब काटने का जो काम कुत्तों का है, वो काम एक महिला ने ही दूसरी महिला के साथ किया।
इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा : खबरों के मुताबिक, यह मामला पूर्वी जर्मनी राज्य थुरिंगिया का है। यहां दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा कुत्तों को लेकर ही गुआ था। 27 साल की एक महिला ने 51 साल की अपनी पड़ोसी महिला को पालतू कुत्ते को मारते हुए देख लिया था। इसके बाद ही 27 वर्षीय महिला गुस्से में आगबबूला हो गई। वो फिर महिला से लड़ने लगी।
पहले तो दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। पुलिस के मुताबिक, 57 वर्षीय महिला जमीन पर गिर गई और उसने 27 साल की महिला को दांत से काट लिया। बुजुर्ग महिला ने इतनी जोर से दांतों से काटा कि छोटी महिला की जांघों पर काफी गहरा जख्म हो गया। वो घायल हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई हो रही थी, तो कुत्ते वहां खड़े होकर उन दोनों की लड़ाई देखे जा रहे थे।
दोनों को पकड़कर ले गई पुलिस : दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दांत से काटने वाली महिला के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज किया गया। उसके खिलाफ केस चलाने का आदेश दिया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी अमेरिका के फ्लोरिडा से भी ऐसा ही मामला सामये आया है। पड़ोसी से विवाद के बीच एक महिला ने एक ऊंट को दांत काट लिया था।

Related posts

बेशकीमती हीरे जड़े कंगन 61 करोड़ रुपए में बिके, फ्रांस की रानी के गहने हुए नीलाम

Pradesh Samwad Team

रेसिंग कारों में हुई टक्कर, वीडियो बनाने वाली महिला बाल-बाल बची

Pradesh Samwad Team

प्लेन में ही करवाने लगी बिल्ली को ब्रेस्टफीड, सबने रोका पर महिला ने एक ना सुनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment