Pradesh Samwad
खेल

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता ऐबु कप में एल.ई.एम रॉयल्स ने प्राप्त किया तीसरा स्थान,आज होगा फाइनल मुकाबला भिड़ेंग एस.टी.एम. सुपर किंग्स और सी.आई.एस.एफ. डिफेंडर

भेल के दिवंगत कर्मचारियों की स्मृति में हो रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट ऐबु कप के 24 वे दिन सेकंड रनरअप एल.ई.एम रॉयल्स और ट्रैक्शन टाइगर के बीच खेला गया ।
ट्रैक्शन टाइगर ने टॉस जीत कर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे 9 विकेट खोकर 80 रन का स्कोर खडा किया । पंकज चौरसिया ने 19 रन की पारी खेली।
एल ई एम रॉयल्स की ओर से मनीष सराठे ने 2 ओवर मे 9 रन देकर 3 विकेट लेकर बहतरीन गेंदबाजी की जितेंद्र ,विक्रांत ,शेखर और कुनाल ने 1-1 विकेट लिये ।
जबाव मे एल.ई.एम. रॉयल्स ने 8.2 ओवर मे 2 विकेट गवा कर लक्ष्य हासिल कर के ऐबू कप का थर्ड प्लेस का खिताब अपने नाम किया ।
कप्तान देवेंद्र नायक ने मात्र 26 बाॅल मे 54 रन की अपनी इस टूर्नामेंट मे तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली जिसमे 6 चौके और 3 गगन चुम्भी छक्के लगाए । ट्रैक्शन टाइगर की ओर से प्रदीप पटेल और दिनेश पटेल ने 1-1 विकेट लिया ।
एल ई एम रॉयल्स ने मैच 8 विकेट से जीता।
कप्तान देवेंद्र नायक बहतरीन अर्धशतकीय पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये ।
कल ऐबू कप का फाइनल मुकाबला एस.टी.एम. सुपर किंग्स और सी.आई.एस.एफ. डिफेंडर के मध्य दोपहर 3.15 बजे खेला जायेगा।

Related posts

पांचवी T- 20 मास्टर्स कप (वेटरन ) क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का शानदार आगाज माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया

Pradesh Samwad Team

कानपुर टेस्ट में भारत की जीत पक्की? समझे विश्लेषण

Pradesh Samwad Team

रणजी ट्राफीः नया चैम्पियन मिलने की उम्मीद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment