Pradesh Samwad
खेल

केएल राहुल का शतक, भारत का स्कोर 272/3


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 3 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 122 तो अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
पहला दिन : इस दौरान केएल राहुल ने शतक जड़ा… वह सेना देशों में छह शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर का 7वां शतक लगाया। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी आज शानदार टच में दिख रहे हैं। वह 1-2 की बजाय बाऊंड्रीज में ही डील कर रहे हैं। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे। उनसे उम्मीद थी कि वह शतक लगाएंगे लेकिन रबाडा की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर वह बल्ला अड़ा बैठे। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में चली गई। कोहली 35 रन बनाकर आऊट हो गए।
अच्छी लय में दिख रहे मयंक अग्रवाल को 60 रन पर आउट कर लुंगी एनगिडी ने दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। मयंक ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 9 चौके लगाए। अगली ही गेंद पर एनगिडी ने पुजारा को शून्य पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया।
मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। मयंक और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बना ली है।
पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले सेशन तक बिना कोई विकेट गंवाए 83 रन जोड़ लिए हैं। मयंक अग्रवाल ने 46 रन बनाए हैं और केएल राहुल 29 रन बना कर खेल रहे हैं।
मौसम अपडेट : सेंचुरियन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में बारिश की आशंका है। टेस्ट मैच के पाचों दिन आसमान में बादल रहेंगे जिससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।
पिच रिपोर्ट : सेंचुरियन की पिच दुनिया की सबसे तेज पिचों में से एक मानी जाती है। इसलिए इस पिच पर तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रहेगी। भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं जो इस पिच का फायदा उठाकर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं।
प्लेइंग 11 : दक्षिण अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
भारत : केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Related posts

इगा स्विएटेक ने डब्ल्यूटीए टूर का लगातार पांचवां खिताब जीता

Pradesh Samwad Team

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : बीएमसीसी और सेपियंस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम हरियाणा के मध्य होगा खिताबी मुकाबला कल] टैगोर टी-10 सेमीफाइनल मैच में बीएमसीसी के संदीप मित्तल और सेपियंस क्रिकेट क्लब के अंकुश नागर बने मैन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 2nd Day : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत स्कोर 125/4

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment