Pradesh Samwad
खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा भोपाल, 215 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

एमपी में शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। साल 2022-23 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भोपाल करेगा। इसे लेकर कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है। खेलो इंडिया योजना के प्रथम चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा में 20.42 हेक्टेयर भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना को भी स्वीकृति मंत्रि परिषद ने दी है। पूरे आयोजन के लिए कुल 215 करोड़ रुपये का बजट अप्रूव किया गया है।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि भोपाल अब एक खेल हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। खेलो इंडिया की मेजबानी न सिर्फ हमारे लिए हुनर दिखाने का मौका है बल्कि एक चुनौती भी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में निर्मित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं उपकरण पर लगभग 176.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 के आयोजन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में लगभग 10 हजार क्षमता वाली फुटबॉल स्टेडियम, चार हजार क्षमता के दो हॉकी स्टेडियम, पार्किंग, इंटर्नल एवं सर्विस मार्ग, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर पैनल, बाउंड्री वॉल, गेट, गॉर्डरूम, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि से लैस होगी।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि दूसरे चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और तीसरे चरण में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 के लिए 23.38 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद इसके संचालन और संधारण पर 15.56 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
इसके साथ ही इसके लिए 68 पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, इसमें 21 पद नियमित और 47 पद संविदा से भरे जाने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान एमपी के कई खिलाड़ियों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए संसाधन विकसित करने पर जोर दे रही है।

Related posts

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

एलएनसिटी यूनिवर्सिटी मे मे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment