Pradesh Samwad
खेल

भारत बांग्लादेश द्विपक्षीय ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट ने किया बांग्लादेश को क्लीनस्वीप तीसरा टी-20 4 विकेट से जीता

भोपाल। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इंडसइंड द्विपक्षीय सीरीज-2021 के तीसरे टी-20 मैच में रविवार को बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया। इसके बाद अब 27 दिसंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और गुडलक विश किया। राजधानी के फेथ क्रिकेट क्लब मैदान पर पहली बारी खेली जा रही टी-20 द्विपक्षीय सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 8 विकेट 132 रन का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया। उसके लिए आरिफ उल्लाह ने सर्वाधिक 44 गेंद पर 37 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रेसवे हसन ने 25 गेंद पर 21 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अतिरिक्त के रूप में सबसे ज्यादा 23 रन आए। भारत के लिए 10 गेंदबाज गेंदबाजी करने आए, लेकिन नकुल बदनायक ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। नकुल के अलावा डी वेंकटेश्वर राव, ललित मीणा, प्रवीण कुमार शर्मा और विजय कुमार को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 136 रन बना लिए। टीम के उपकप्तान दीपक मलिक ने सबसे ज्यादा 23 गेंद पर सात चौकों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं नकुल और वेंकटेश्वर ने एकसमान 22-22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश के लिए मो. अस्मोत अली ने 3 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सलमान ने दो सफलता हासिल की।
यह रहे सर्वश्रेष्ठ
मैन ऑफ द मैच बांग्लादेश के अस्मोत अली को चुना गया। उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ 5000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्लयेर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कल्पेश निंबडकर (बी-1), डी वेंकटेश्वर राव (बी-2) और प्रकाश जयरामैया (बी-3) को दिया गया। इन तीनों खिलाडिय़ों को 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बता दें कि ब्लांदड क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लयेर ऑफ द सीरीज तीन वर्ग में दी जाती है। विजेता टीम व खिलाडिय़ों को एडीजी जीआर मीणा और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड क्रिकेट इन इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ई जॉन डेविड ने पुरस्कार वितरण किए।

कप्तानों की प्रतिक्रिया-

  • बांग्लादेश के कप्तान एमडी आशिकुर रहमान ने कहा कि टीम इंडिया से टी-20 सीरीज में मिली हार से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है। हम अब वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
  • भारतीय टीम के कप्तान सुनील रमेश ने कहा कि यह उनकी पहली सीरीज थी और इसमें जीत हासिल हुई। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। सुनील ने टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और बांग्लादेश टीम को शानदार खेल के लिए बधाई दी।
    आज से दोनों देशों के बीच तीन मैच वनडे सीरीज खेली जाएगी
    भारत और बांग्लादेश के बीच 27 दिसंबर से तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। सीरीज का दूसरा वनडे 28 और तीसरा मैच 29 दिसंबर को फेथ क्रिकेट क्ल्ब मैदान पर खेला जाएगा।
    वनडे के लिए टीम: सुनील रमेश (कप्तान), दीपक मलिक (उप कप्तान), कल्पेश निंबडकर, ललित मीणा, ए वेंकटेश्वर राव, सुजीत मुंडा, बसप्पा, डी वेंकटेश्वर राव, ए मनीष, लोकेश, रोहित शर्मा, प्रकाश जयरामैया, दुर्गा राव, विजय कुमार।

Related posts

World T20 के बीच में संन्यास लेंगे पूर्व अफगानिस्तान कप्तान, नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए द्वारा रणजी ट्रॉफी हेतु 20 सदस्यीय टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022 : म.प्र. के खिलाड़ियों ने अब तक जीते 23 स्वर्ण, 19 रजत और 6 कांस्य सहित 48 पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment