Pradesh Samwad
मनोरंजन

शाहरुख से लेकर सलमान तक, शादियों में परफॉर्म करने का कितना चार्ज करते हैं बॉलिवुड सितारे

बॉलिवुड के बड़े सितारे अक्सर शादियां अटेंड करते देखे जाते हैं। इन शादियों में ये बॉलिवुड सुपरस्टार्स डांस परफॉर्मेंस भी दिते नजर आते हैं। इन सितारों में शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ, रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे भी शामिल हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे की शादी में जयपुर में परफॉर्म करते नजर आए थे।
सलमान खान इस शादी में अपने सुपरहिट गाने ‘जुम्मे की रात’ पर डांस करते नजर आए थे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इन सितारों को शादियों में परफॉर्म करते देखकर अक्सर यह सवाल मन में आता होगा कि आखिर इसके लिए वह कितना चार्ज करते हैं। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि कौन बॉलिवुड स्टार डांस परफॉरमेंस के लिए कितना चार्ज करते हैं।
‘बॉलिवुडलाइफ’ की एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान किसी फंक्शन में परफॉर्म करे के 3 करोड़ रुपये लेते हैं। कटरीना की यह फीस और भी ज्यादा है और वह शादी में एक डांस परफॉर्मेंस के लिए 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। सलमान खान की बात करें तो वह 2 करोड़ और रितिक रोशन की बात करें तो वह लगभग 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बॉलिवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगभग 1 करोड़ जबकि इंटरनैशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा शादियों में एक परफॉर्मेंस के 2.5 करोड़ रुपये लेती हैं। इसमें यह बताया गया है कि रणबीर कपूर 2 करोड़ रुपये और अक्षय कुमार शादियों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अब इस रिपोर्ट के बाद आप समझ ही गए होंगे कि बॉलिवुड सिलेब्रिटीज को अपनी शादी में बुलाना कितना महंगा पड़ता है।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, लंबा पोस्ट लिखा

Pradesh Samwad Team

कैंसर से जंग हारे ‘FRIENDS’ एक्टर जेम्स माइकल टाइल,59 की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

दुल्हनिया आलिया भट्ट के मंगलसूत्र की चर्चा, डिजाइन में छुपी रणबीर की सबसे फेवरेट चीज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment