24.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री ने 15-18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने का किया ऐलान, सीएम शिवराज ने कहा- थैंक्यू मोदीजी


मघ्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि 15-18 वर्ष के बच्चों को कोविड वैक्सीन (vaccine for children in india) लगाना बिलकुल सही फैसला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को राष्ट्र के नाम संबोधन (PM Modi’s address to the Nation) में कहा कि 3 जनवरी, 2022 को इस आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो जाएगी। शिवराज ने इसके लिए प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उनका धन्यवाद किया।
पीएम मोदी के संबोधन के ठीक बाद शिवराज ने कहा कि 10 जनवरी से 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। कोविड के विरुद्ध डटकर खड़े हमारे प्रदेश और देश के हेल्थ तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज 10 जनवरी से दी जाएगी। चुनौतियों से लड़ने के लिए उचित समय पर ये महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए हम प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं।
पीएम मोदी का संदेश भी दोहराया : सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री का मंत्र भी दोहराया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने हम सबको #YesToMaskNOToPanic का मंत्र दिया है। इसे आत्मसात कर सभी मध्य प्रदेश वासी कोविड 19 का मुकाबला करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी के नेतृत्व में इस अभियान में सफलता मिलेगी।
कोविड उपयुक्त व्यवहार भी जरूरी : पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया और सरकार की तैयारियों का विस्तार से जायजा दिया। उन्होंने कहा कि यूं तो सरकार हर चुनौती से निपटने को तैयार है, लेकिन देशवासियों को कोविड उपयुक्त व्यवहार भी सुनिश्चित करना होगा।

Related posts

कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालय का घेराव कांग्रेस ने किया

Pradesh Samwad Team

Stratégies de conquête des marchés internationaux : le plan de croissance des opérateurs iGaming à l’heure des fêtes, exploiter les opportunités géographiques en Asie du Sud‑Est, capitaliser sur le rebond européen post‑crise énergétique, pénétrer l’Amérique latine grâce à une réglementation favorable, adapter licences et protection des joueurs, former joint‑ventures locales ou acquérir licences existantes, déployer des solutions white‑label évolutives et orchestrer des campagnes marketing de Noël percutantes pour une expansion réussie du Q4 au Q1 suivant

Ποιοι Τυποποίηση Του Μετρικό Υπάρχουν Μη Δεσμευμένο Στον JLPH Καζίνο ; Win Legends ◦ κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Bet Now

Leave a Comment