31.1 C
Madhya Pradesh
October 8, 2026
Pradesh Samwad
खेल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिये रवाना

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के छात्र गौरव सिरोही (एमए प्रथम वर्ष) 75-80किलोग्राम, कृष्णा सिंह (बीए प्रथम वर्ष) 80-86 किलोग्राम, अभिषेक कुमार(एमजेएमसी प्रथम वर्ष) 63.5-67किलोग्राम और सोहन राम (बीपीएड द्वितीय वर्ष) 67-71किलोग्राम का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग के लिये हुआ है। यह प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में दिनांक 25 दिसंबर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये विश्वविद्यालय के कोच श्री पंकज धुलधोये की अगुवाई में आज जालंधर रवाना हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रम्हप्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ईशिका चौधरी जूनियर वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के लिए बनी भारतीय जूनियर हॉकी टीम की उप कप्तान
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

डेरिल मिचेल-टॉम ब्लंडल ने न्यूजीलैंड की पारी संभाली

Pradesh Samwad Team

बीसीसीआइ ने घोषित की बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अंडर-19 ए व बी टीम मध्यप्रदेश से कोई खिलाड़ी नही

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment