Pradesh Samwad
खेल

अंडर 16 गर्ल्स अंतर संभागीय क्रिकेट

कप्तान श्रेया दीक्षित के लगातार शानदार दोहरे प्रदर्शन से भोपाल की लगातार दूसरी जीत

ग्वालियर में खेले गए 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओ के अंतर् सभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में भोपाल की टीम ने आज चम्बल डिवीज़न को वुमेन आफ द मैच श्रेया दीक्षित के 69 गेंद पर 18 चौकों की मदद से 94 रन के स्कोर से 9 विकेट से पराजित किया।

चम्बल डिवीज़न ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए जिसमे 42 रन अतिरिक्त थे । चंवल डिवीज़न की तरफ से जिसमें कांची तारणेकर ने 51 और हर्षिता सिंह ने 41 रन बनाए । भोपाल सम्भाग की तरफ से श्रेया दीक्षित ने 2 , सुदिति वशिष्ठ और चारु शर्मा ने 1 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल सम्भाग की तरफ से कप्तान श्रेया दीक्षित ने 69 गेंद पर 18 चौकों की मदद से 94 रन बनाए।
भोपाल की कप्तान श्रेया दीक्षित को 69 गेंद पर 94 रन और शुभी दुबे के 65 गेंद ओर 11 से यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। चम्बल की तरफ से कविशा ने 2 विकेट लिए। श्रेया दीक्षित को वुमेन आफ द मैच से पुरुस्कृत किया गया।

Related posts

ओलम्पिक और पैराओलैंपिक पदक विजेता खिलाडी हुए सम्मानित, विक्रम अवार्डी खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र

Pradesh Samwad Team

साउथ अफ्रीका के 32 साल के ओपनर ने टेस्ट में ठोका पहला शतक

Pradesh Samwad Team

कलाकुंज फाउंडेशन द्वारा सफाई अभियान का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment