33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सिविल सेवा तैराकी टीम का शानदार प्रदर्शन सचिवालय जिमखाना

गांधीनगर गुजरात मे आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सिविल सेवा तैराकी टीम का आज भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा जहां कल पहले दिन मध्यप्रदेश सिविल सेवा तैराकी टीम के 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक ( Breast stroke)में  डॉ विक्रम बाथम ने गोल्ड मैडल,सुधीर नेमा ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया साथ ही हाई बोर्ड डाइविंग में समीर हरदास ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर मध्यप्रदेश राज्य को गौरवान्वित किया वहीँ आज दूसरे दिन एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन काँस्य पदक तैराकी और डाइविंग स्पर्धाओं में प्राप्त किये। एक तरफ जहां कोविड के कारण 2 साल से मध्यप्रदेश के सभी स्विमिंग पूल बन्द थे वही सभी प्रतियोगियों ने कड़ी मेहनत के बाद और इतनी ठंड में भी अपना शानदार प्रदर्शन किया और मध्यप्रदेश के लिए अब तक 2 स्वर्ण, चार रजत और चार काँस्य पदक जीत चुके है।

Related posts

न्यूजीलैंड से हार के बाद अब टीम इंडिया को करिश्माई प्रदर्शन ही दिला सकती है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है समीकरण

Pradesh Samwad Team

डीआरएम कार्यालय में पंकज आडवानी का स्वागत

Pradesh Samwad Team

राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में आज से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment