31.7 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

डीआरएम कार्यालय में पंकज आडवानी का स्वागत

 पदम् भूषण से सम्मानित 24 बार के वर्ल्ड चैम्पियन पंकज आडवानी का आज डीआरएम कार्यालय भोपाल मंे एक समारोह में स्वागत किया गया। डीआरएम भोपाल श्री सौरभ बंधोपाध्याय ने कार्यालय में पंकज का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डिविजनल स्पोटर्स आफीसर व सीनियर डीईएन गौरव मिश्रा, रेलवे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता स्नूकर खिलाडी कमल चावला, प्रदीप याज्ञनिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

 श्री बंधोपाध्याय ने पंकज को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप देश के खिलाडियों के लिए एक रोल मॉडल हैं। आपकी उपलब्धियॉ युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने पंकज आडवानी व कमल चावला से रेलवे के खेलों और खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु चर्चा भी की। पंकज आडवानी द्वारा दिये गये सुझावों से रेलवे के खेलों और खिलाडियों को भविष्य में लाभ होने का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है कि पंकज आडवानी इस समय भोपाल में खेली जा रही सीनियर नेशनल बिलियडर्स व स्नूकर चैम्पियनशिप में भाग लेने भोपाल आये हैं। डीआरएस श्री बंधोपाघ्याय को रेलवे के खेलों और खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु पहचाना जाता है।

Related posts

रौनक मोदी के शानदार शतक की बदौलत दहिया क्रिकेट अकादमी की समर क्रिकेट कप में शानदार जीत अर्जित की

Pradesh Samwad Team

बालिका वर्ग से गायत्री इलेवन ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया

Pradesh Samwad Team

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 10 पदक हासिल किए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment