24.4 C
Madhya Pradesh
July 30, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर 15 क्रिकेट प्रतियोगिता *रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराया

बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी और रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमे रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को मात्र 123 रनो पर ऑल आउट कर दिया। सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी की ओर से मात्र 3 बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच पाए जिसमे फैज़ उस्मानी ने 43 और मोहम्मद सारिम ने 30 रन बनाए । रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के अंजेष पाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और अथर्व ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । फैज़ उस्मानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए । और पियूष परिहार ने 53 रन बनाए। अँजेश पाल को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

बीसीसीआइ ने घोषित की बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अंडर-19 ए व बी टीम मध्यप्रदेश से कोई खिलाड़ी नही

Pradesh Samwad Team

बीसीबी ने 30 अप्रैल तक शाकिब को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आराम दिया

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : उदघाटन मुकाबले में उड़ान अकादमी की रेलवे युथ ब्लू पर विशाल जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment