33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

बवंडर के बाद अमेरिका में फैला तबाही का मलबा, केंटुकी में 70 लोगों की मौत की आशंका


अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की रात कम से कम 18 बवंडरों ने तबाही मचाई। अमेरिका में केंटुकी राज्य के गवर्नर ने कहा कि चक्रवातों और खराब मौसम के कारण कम से कम पांच राज्यों में व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे राज्य में कम से कम 70 लोगों की मौत होने की आशंका है और मृतकों की संख्या बढ़ रही है। गवर्नर एंडी बेशिर ने शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया।
उन्होंने कहा कि 10 या उससे अधिक काउंटी में मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है। गवर्नर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है।’ बेशिर ने कहा कि मेफील्ड में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी, इलिनोइस में एक अमेजन कार्यालय और अरकंसास में एक नर्सिंग होम भी चक्रवात की चपेट में आ गए। चक्रवात के समय मेफील्ड फैक्टरी में करीब 110 लोग मौजूद थे।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या : उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उनके राज्य की मुहलेनबर्ग काउंटी में कम से कम 10 लोगों के मरने की आशंका है तथा बाउलिंग ग्रीन शहर में और उसके आसपास भी अज्ञात संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है। मेफील्ड के मुख्य दमकल केंद्र और आपात सेवा केंद्र के चक्रवात की चपेट में आने के कारण बचाव प्रयास जटिल हो गए हैं। शहर में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सीएनएन ने बवंडर के बाद का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें तबाही के मंजर को साफतौर पर देखा जा सकता है।
अमेरिका के केंटुकीप्रांत में टॉरनेडोज ने सबसे ज्‍यादा तबाही मचाई है। यहां 70 से ज्‍यादा लोगों की मौत होने की आशका हैं। मृतकों की संख्या बढ़ रही है।ज्‍यादातर मौतें मोमबत्‍ती की एक फैक्‍ट्री में हुईं। इलनॉयस के ऐमजॉन वेयरहाउस में भी कम से कम छह लोगों की मौत हुई है।
केंटुकी में जिस तरफ नजर जा रही है, बस मलबा ही दिख रहा है। लोग नुकसान का आंकलन करने में लगे हैं। गवर्नर एंडी बेशिर ने शनिवार को कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया और 10 या उससे अधिक काउंटी में मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है।
मुहलेनबर्ग काउंटी में कम से कम 10 लोगों के मरने की आशंका है तथा बाउलिंग ग्रीन शहर में और उसके आसपास भी अज्ञात संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है। बेशिर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है।’
बवंडर ने हर तरफ तबाही फैलाई है। इमारतें जमींदोज हो गईं, एडवर्ड्सविले में फुटबॉल के एक मैदान की दीवार गिर गई। शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह मिडवेस्ट और दक्षिण के कुछ हिस्सों में बवंडर आया। गुजरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने की जद्दोजहद जारी है।
अमेजन कार्यालय भी आया बवंडर की चपेट में : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को ट्वीट किया कि उन्हें स्थिति पर जानकारी दी गई है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को लोगों की तलाश और नुकसान का आकलन जारी रखने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रमुख माइक फिलिबैक ने शनिवार सुबह बताया कि अमेजन कार्यालय में कम से एक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। टेनेसी की आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डीन फ्लेनर ने बताया कि टेनेसी में तूफान से संबंधित तीन मौतों की पुष्टि हुई है।

Related posts

एलन मस्क बने ट्विटर के नए बॉस, 44 अरब डॉलर में फाइनल हुई डील

Pradesh Samwad Team

शख्स ने बंदर के सामने किया जादू

Pradesh Samwad Team

उधार लेकर इंपोर्ट करते हैं चाय, एक-एक प्याली कम पीएं… पाकिस्तानी मंत्री की अवाम से अपील

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment