Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

भोपाल, इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू : मकरन्द, हरिनारायण चारी आयुक्त बनाए गए


मध्य प्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों मकरन्द देऊस्कर को भोपाल और हरिनारायण चारी मिश्र को इंदौर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने बताया कि देऊस्कर 1997 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं, जबकि मिश्र 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल एवं इंदौर के केवल शहरी इलाकों में यह प्रणाली लागू होगी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत भोपाल के 38 थाना क्षेत्र और इंदौर के 36 थाना क्षेत्र शामिल किए गये हैं। राज्य सरकार ने इन दोनों शहरों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्तों की भी नियुक्ति की है।
उन्होंने कहा कि यह प्रणाली इन दोनों शहरों के ग्रामीण इलाकों में लागू नहीं होगी। इसलिए भोपाल एवं इंदौर में एक-एक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रहेगा और उनके प्रभार में संबंधित जिले में ग्रामीण क्षेत्र होंगे।
इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दी गई है। शहर के विस्तार लेने के साथ कानून व्यवस्था की अलग प्रकार की समस्याएं होती हैं। मुझे विश्वास है कि यह प्रणाली प्रभावी और कारगर सिद्ध होगी।’

Related posts

Vilka Klient Håller Alternativ Existerar Användbara Slotmonster Online Casino _ Skandinavien Sign Up Today

Live vs RNG dans le secteur iGaming – Quel modèle offre les gains les plus équitables ?

Comment l’IA redéfinit les bonus dans les casinos en ligne – Vers une expérience de jeu ultra‑personnalisée

Leave a Comment