Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश में दिव्यांगों को बस किराये में 50 प्रतिशत छूट


मध्यप्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की सभी बस सेवाओं में दिव्यांग व्यक्तियों को 50 प्रतिशत छूट देने के लिए निर्देश दिये हैं। दिव्यांग व्यक्ति को यह छूट पाने के लिए यूडीआईडी कार्ड दिखाना होगा।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि दिव्यांग व्यक्ति को दिव्यांगजन सक्षम प्राधिकारी के प्रमाण-पत्र के रूप में केन्द्र या राज्य शासन द्वारा जारी यूनीक डिसऐबिलिटीज आई.डी. कार्ड प्रस्तुत करने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट का लाभ दें।’’
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा यूनीक आई.डी. फॉर पर्सन विद डिसऐबिलिटीज (यूडीआईडी) प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड दिये जा रहे हैं। कार्ड के माध्यम से दिव्यांग केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अधिकारी ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड निर्माण में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

Related posts

सीएम यादव ने होनहार खिलाड़ियों को दी 25 करोड़ से भी ज्यादा की प्रोत्साहन राशि

Pradesh Samwad Team

Ce Protecție Metru Exercițiază SpinTime Cazinou Folosește . RO Play Instantly Casino1 Online Casino

‘सिंधिया के आने से अपवित्र हुई लक्ष्मीबाई की समाधि’- गंगाजल लेकर पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई भिड़ंत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment